चुनाव आयोग ने केरल में भी SIR की मियाद बढ़ा दी है. इससे पहले आयोग पश्चिम बंगाल में एक हफ्ता की रियायत दे चुका है. स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते अब केरल में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए समुचित फॉर्म भर कर जमा करने की तारीख बढ़ा दी है. ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल अब 23 दिसंबर को प्रकाशित होगा जबकि पहले यह 16 दिसंबर को जारी होना था. जबकि फाइनल इलेक्ट्रोरल रोल 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि पहले इसकी तारीख 14 फरवरी 2026 तय थी.
मजेदार बात यह है कि बंगाल के २२०८ पोलिंग बूथ में किसी भी व्यक्ति के देहावसान का समाचार २००८ के बाद से नहीं मिला है. याने यमराज भी बंगाल आने में डर रहे थे. बहरहाल बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी वाली कहावत को ध्यान में रखते हुए यही सोचा जा सकता है कि बंगाल का चुनाव इस बार रोचक होगा.





