Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें आई.आई.टी, भिलाई (छ.ग.) को स्थायी कैम्पस विकसित करने एक हजार करोड़ रूपए...

आई.आई.टी, भिलाई (छ.ग.) को स्थायी कैम्पस विकसित करने एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा राशि स्वीकृत।

196
0
net sabhar

रायपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी) भिलाई नगर को स्थायी कैम्पस विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार ने कुल एक हजार 081 करोड़ 47 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा प्रभाग ने इस आशय का परिपत्र नई दिल्ली से जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि परिपत्र में छत्तीसगढ़ सहित देश के छह राज्यों में आई.आई.टी के स्थायी कैम्पस की स्थापना के लिए कुल 7002 करोड़ 42 लाख रूपए मंजूर करने की जानकारी दी गई है, यह राशि चालू वित्तीय वर्ष को मिलाकर तीन वर्षों में निर्माण कार्यों और उपकरणों आदि पर खर्च की जाएगी, परिपत्र में राशि के वर्षवार आवंटन की भी जानकारी दी गई है, भिलाई नगर के आई.आई.टी के लिए अनुमोदित राशि में से 164 करोड़ 24 लाख रूपए चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 में खर्च किए जाएंगे, अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 428 करोड़ 32 लाख रूपए और वर्ष 2019-20 के लिए 488 करोड़ 91 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है, छत्तीसगढ़ के अलावा जिन राज्यों के विभिन्न शहरों में आई.आई.टी के लिए राशि मंजूर की गई है, उनमें तिरूपति, पलाक्कड़, जम्मू, गोवा और धनबाद शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here