Home छत्तीसगढ़ रायपुर में यहां रहते थे स्वामी विवेकानंद : 14 साल की उम्र...

रायपुर में यहां रहते थे स्वामी विवेकानंद : 14 साल की उम्र में रायपुर आए थे विवेकानंद, पहली भाव समाधि का अनुभव यहीं

38
0

आज 12 जनवरी है। आज की तारीख में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। इसलिए 12 जनवरी का युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की यादें रायपुर से भी जुड़ी हुई हैं। यहां उन्होंने दो साल का समय बिताया। जब वे 14 साल के थे, तब यहां आए थे। यहां जिस भवन में रहते थे, उस ‘डे भवन’ को विवेकानंद स्मारक के रूप में संरक्षित किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को इन कार्यों का शुभारंभ किया। सीएम बघेल डे भवन भी गए। इसे चार करोड़ खर्च कर संवारा जाएगा। आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सुरक्षित रखने के लिए ही रायपुर में रामकृष्ण आश्रम की स्थापना की गई थी।

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि जिन स्वामी विवेकानन्द ने अपनी प्रखर तेजिस्वता और प्रतिभा से केवल भारतवर्ष को ही नहीं, अपितु सारे विश्व को प्रभावित किया, उनकी किशोरावस्था के दो महत्त्वपूर्ण वर्ष छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर में बीते। यहां पर उन्होंने जो स्मृतियां संचित कीं, वे उनके जीवन-काल तक अमिट और प्रभावी बनी रहीं। हम उनकी ऐसी ही कतिपय स्मृतियों को, जो रायपुर से संबंध रखती हैं, यहां पर लिपिबद्ध करने की चेष्टा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here