Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें पर्यटन पर्व पर सिरपुर में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया।

पर्यटन पर्व पर सिरपुर में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया।

414
0

रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा केन्द्रीय पर्यटन विभाग के सहयोग से पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में राज्य के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिरपुर में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यटकों और नागरिकों में हमारी अमूल्य धरोहरों के रख-रखाव, स्वच्छता और उन्हें सहेज कर रखने के लिए उन्हें प्रेरित करने  और जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुन्द क्षेत्र के विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता, इंटेक के स्टेट कन्वेयर ललित सुरजन, परिवेश मिश्रा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह, विशेष सचिव पहारे, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल एम.टी. नन्दी, वरिष्ठ पुरातत्ववेत्ता एवं पदमश्री सम्मानित डॉ. अरूण शर्मा, महासमुन्द के दाऊ लाल चंद्राकर, नन्दू राजेश्वर खरे, शशिकुमार शर्मा सहित स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी और पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने हेरिटेज वाक में भाग लिया। इस अवसर पर पर्यटन मंडल के टूरिस्ट रिसोर्ट में सुनील तिवारी और उनके सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here