Home धर्म/संस्कृति संस्कृति विभाग द्वारा राज्य अलंकरणों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित।

संस्कृति विभाग द्वारा राज्य अलंकरणों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित।

281
0

रायपुर, राज्य शासन के संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय द्वारा राज्योत्सव 2017 के अवसर पर तीन विशेष अलंकरण दिए जाएंगे। इन अलंकरणों के तहत लोकशिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदरा जी सम्मान, संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान तथा साहित्य के क्षेत्र में पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान शामिल हैं। तीनों अलंकरणों के लिए प्रविष्टियां 13 अक्टूबर तक आमंत्रित की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तारीख में अपनी प्रविष्टियां संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय (महंत घासीदास संग्रहालय परिसर) रायपुर में जमा कर सकते हैं। इन अलंकरणों से संबंधित नियमों आदि की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.डॉट.सी.जी.कल्चर.डॉट.इन (www.cgculture.in) पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here