Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें ईशा फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

ईशा फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

277
0
ईशा फाउंडेशन का प्रतिनिधि मंडल

ईशा फाउडेंशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की है, उन्होंने मुख्यमंत्री को नदियों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे नदी अभियान (रैली फार रिवर) में भागीदारी एवं सहयोग के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को नदी अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार द्वारा सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यह अभियान आध्यात्मिक गुरू श्री जग्गी वासुदेव के नेतृत्व में अभियान प्रारंभ किया गया है, जो देश की नदियों के पुनर्जीवन के लिए जनजागरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह तीन सितम्बर को कोयम्बटूर से प्रारंभ हुआ है, जो 16 राज्य और 21 शहरों से होते हुए दो अक्टूबर को नई दिल्ली में समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि 16 सितम्बर को जल संरक्षण-संकल्प दिवस भी मनाया जाएगा। आम नागरिक फोन नम्बर 80009-80009 पर मिस कॉल देकर इस अभियान के प्रति अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर ईशा फाउण्डेशन की डॉ संगीता नागराज, डॉ संगीता अग्रवाल और डॉ. वीना सिंग उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here