छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग कार्यालय में, शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के विधि अध्यनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा दिनांक 12-4-22 तथा 19-4-22 को शैक्षणिक भ्रमण किया गया, आयोग कार्यालय में आयोजित इस शैक्षणिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक ने छात्र-छात्राओं को मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में संबोधित किया, इस उदबोधन में श्री नायक ने संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों, मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 और आयोग की कार्यविधि के संबंध विस्तार से प्रकाश डाला| इसके अतिरिक्त उन्होंने, छात्र-छात्राओं के मानवाधिकार सम्बन्धी प्रश्नों का समाधान भी दिया| इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री नीलमचंद सांखला, संयुक्त सचिव श्रीमती मीनाक्षी गोंडाले, उपसचिव श्रीमती ज्योति अग्रवाल, विधि अधिकारी श्री ताज्जुद्दीन आसिफ़ एवं संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्र उपस्थित रहे|
Home छत्तीसगढ़ शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के विधि अध्यनरत छात्र-छात्राओं का छत्तीसगढ़...






