Home शिक्षा UCEED Result 2022: जारी हुआ UCEED Result 2022, इस तरह से www.uceed.iitb.ac.in...

UCEED Result 2022: जारी हुआ UCEED Result 2022, इस तरह से www.uceed.iitb.ac.in पर करें चेक

18
0

आईआईटी से पढ़ाई करना हर किसी का सपना होता है (IIT Admission). आईआईटी में एडमिशन के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exams) के अलावा कुछ कोर्स के लिए अलग-अलग परीक्षाएं भी होती हैं. आईआईटी बॉम्बे के अंडरग्रेजुएट कोर्स फॉर डिजाइन के लिए UCEED परीक्षा (UCEED Exam) देनी होती है. UCEED रिजल्ट 2022 (UCEED Result 2022) को www.uceed.iitb.ac.in पर जारी कर दिया गया है.

जो भी उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके जरिए कई अन्य संस्थानों में भी एडमिशन हासिल किया जा सकता है. रिजल्ट (UCEED Result 2022) आज यानी 10 मार्च 2022 को जारी किए गए हैं. UCEED परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें, UCEED स्कोर कार्ड (UCEED Scorecard) 14 मार्च 2022 से उपलब्ध करवाए जाएंगे.

इस तरह चेक करें UCEED रिजल्ट 2022
UCEED रिजल्ट 2022 (UCEED Result 2022) चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा (How To Check UCEED Result 2022).

1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.uceed.iitb.ac.in/2022/ पर जाएं.
2- यहां होमपेज पर UCEED 2022 RESULTS RELEASED नाम का विकल्प नजर आएगा.
3- यहां चौथे नंबर के पॉइंट पर ‘Click here to see the results of UCEED 2022’ लिखा होगा- उस पर क्लिक करें.
4- अब अपने क्रिडेंशियल के साथ लॉगइन करके UCEED 2022 रिजल्ट चेक करें.

इन कॉलेजों में करें अप्लाई
UCEED रिजल्ट 2022 (UCEED Result 2022) में पास होने वाले उम्मीदवार IIT बॉम्बे (IIT Bombay Admission), दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद और IITDM जबलपुर व कई अन्य कॉलेजों में कराए जाने वाले Bachelor’s in Design, B Des. Programmes में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जिन छात्रों ने मिनिमम पास मार्क्स हासिल नहीं किए होंगे, उनका रिजल्ट भी जारी नहीं किया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here