Home शिक्षा  UPSC Prelims Exam 2022 का नोटिफिकेशन कल होगा जारी, यहां देखें पूरा...

 UPSC Prelims Exam 2022 का नोटिफिकेशन कल होगा जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

17
0

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन (UPSC Prelims 2022 Notification) कल यानी 2 फरवरी 2022 को जारी करेगा. प्रारंभिक परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन UPSC अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी करेगा. UPSC की ओर से पूर्व में जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 2 फरवरी 2022 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया जाना है.

बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगा. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से जरिए प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए 22 फरवरी 2022 तकत आवेदन कर सकेंगे. प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam 2022) का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाना है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे. परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

UPSC Prelims 2022 Notification: इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 2 फरवरी 2022
आवेदन शुरू होने की तिथि- 2 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 22 फरवरी 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 10 मई 2022 (संभावित)
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – 5 जून 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here