Home छत्तीसगढ़ जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है– मुख्यमंत्री श्री...

जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है– मुख्यमंत्री श्री चौहान

21
0

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया आहार अनुदान की 23 करोड़ 9 लाख रुपये राशि का अंतरण

सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की 2 लाख 30 हजार 969 महिलाओं को मिली 1-1 हजार रुपये की राशि

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विशेष पिछड़ी सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की बहनों की जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई-लिखाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में सहरिया बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं को आहार अनुदान की राशि के वर्चुअल अंतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय कार्य विभाग की आहार अनुदान योजना अंतर्गत जनवरी 2022 की कुल 2 लाख 30 हजार 969 पात्र महिला हितग्राहियों को कुल 23 करोड़ 9 लाख उन्हत्तर हजार रुपए की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। आहार अनुदान योजना अंतर्गत प्रतिमाह एक- एक हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन उपस्थित थीं। 14 जिलों की बहनें वर्चुअली सम्मिलित हुईं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल जिले की श्रीमती रमनी बैगा एवं श्रीमती प्रेमिया बैगा, छिंदवाड़ा जिले की श्रीमती संगीता भारती, दतिया जिले की श्रीमती प्रभा सहरिया एवं श्रीमती गीता सहरिया से संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों को कोरोना महामारी से बचाव की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सहरिया बैगा और भारिया जनजाति के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर इलाज, आवास, गैस कनेक्शन, सस्ता राशन, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
जिलेवार आहार अनुदान राशि का विवरण

आहार अनुदान राशि के तहत अनुपपुर जिले की 6074 महिलाओं को 60.74 लाख, अशोक नगर की 16435 महिलाओं को 164.35 लाख, बालाघाट की 5740 महिलाओं को 57.40 लाख, छिंदवाड़ा की 7499 महिलाओं को 74.99 लाख, दतिया की 2182 महिलाओं को 21.82 लाख, डिंडोरी की 10175 महिलाओं को 101.75 लाख, गुना की 18151 महिलाओं को 181.51 लाख, ग्वालियर की 9238 महिलाओं को 92.38 लाख, मंडला की 11627 महिलाओं को 116.27 लाख, मुरैना की 2212 महिलाओं को 22.12 लाख, शहडोल की 24823 महिलाओं को 248.23 लाख, श्योपुर की 39406 महिलाओं को 394.06 लाख, शिवपुरी की 54400 महिलाओं को 544 लाख और उमरिया जिले की 23007 महिलाओं को 230.07 लाख कुल 2309.69 लाख रूपये की राशि स्वीकृतकर अंतरित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here