Home शिक्षा DSSSB ने जारी किया इन भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, इस Direct Link...

DSSSB ने जारी किया इन भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, इस Direct Link से करें चेक

17
0

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने संयुक्त परीक्षाओं के लिए DSSSB Exam 2022 के लिए कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) जारी कर दिया है. इस कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) में जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE), PGT और लेक्चरर, TGT, असिस्टेंट टीचर, लीगल असिस्टेंट, सेक्शन ऑफिसर, लैब तकनीशियन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एलडीसी, स्टेनो, ड्राइंग शिक्षक और कल्याण अधिकारी जैसे विभिन्न भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं. उम्मीदवार जो इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किए हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) देख सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://dsssb.delhi.gov.in/sites/default/files/All-PDF/RN0034.pdf पर क्लिक करके भी परीक्षा कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) को देख सकते हैं. कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) में अधिसूचना की तारीख भी शामिल है. DSSSB Exam Calendar 2022 के अनुसार, जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), एई (सिविल), एई (इलेक्ट्रिकल) और लीगल असिस्टेंट पदों के लिए अधिसूचना जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और परीक्षा मार्च 2022 आयोजित की जाएगी.

DSSSB Exam 2022 के लिए परीक्षा शेड्यूल

जेई (सिविल)- 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
जेई (इलेक्ट्रिकल), एसओ (इलेक्ट्रिकल)- 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
एई (सिविल)- 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
एई (इलेक्ट्रिकल)- 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
कानूनी सहायक, सहायक विधि अधिकारी- 1 जनवरी से 31 मार्च 2022
पीजीटी और लेक्चरर- 1 फरवरी से 30 अप्रैल, 2022
स्टाफ नर्स/ एएनएन- 1 फरवरी से 31 मई 2022
अनुभाग अधिकारी- 1 फरवरी से 31 मई 2022
लैब तकनीशियन ग्रेड-II- 1 फरवरी से 31 मई 2022

कैलेंडर (DSSSB Exam Calendar 2022) में उल्लिखित तिथियां टेंटेटिव हैं और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण भविष्य में भिन्न हो सकती हैं. DSSSB PGT Recruitment 2022 फरवरी 2022 में शुरू होगी, और परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here