Home साहित्य साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद को हिन्दी साहित्य के विकास में हमेशा याद...

साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद को हिन्दी साहित्य के विकास में हमेशा याद रखा जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

484
0

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज 31 जुलाई को साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि धनपत राय से प्रेमचंद बने अमर कथाशिल्पी मुंशी प्रेमचंद हिन्दी और उर्दू के महान भारतीय लेखक और चिंतक थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन के दौरान अपनी रचनाओं के जरिए आम जनता में राष्ट्रीय चेतना जाग्रत करने का सार्थक प्रयास किया। विशेष रूप से हिन्दी साहित्य के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण ‘गोदान’ जैसे अपने कालजयी उपन्यासों में तत्कालीन भारतीय समाज की विसंगतियांे को और गांव-गरीब तथा किसानों के दुःख दर्द को अभिव्यक्ति देकर समाज को सही दिशा में चलने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा – सेवासदन, कायाकल्प, रंगभूमि, कर्मभूमि, निर्मला और गोदान जैसे लगभग पन्द्रह कालजयी उपन्यासों, 300 से अधिक कहानियों और विभिन्न विषयों पर सैकड़ों आलेखों के जरिये स्वर्गीय श्री प्रेमचंद ने साहित्य को आम जनता के जीवन से और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। डॉ. सिंह ने हिन्दी साहित्य के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here