Home खेल जगत गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से किया जाएगा...

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से किया जाएगा सम्मानित.

78
0

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अब ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया जाएगा। 384 लोगों के लिए इस वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया। उसी लिस्ट में हरियाणा के रहने वाले नीरज चोपड़ा को भी शामिल किया गया है।

नीरज भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स में तैनात हैं। अब तक नीरज को कई सम्मान मिल चुके हैं। नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उन्होंने टोक्यो में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पदक अपने नाम किया था। पिछले साल नवंबर में उन्हें ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
मिली जानकारी के अनुसार 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया गया। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा, 53 अति विशिष्ट सेवा, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल, 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल समेत 14 वायु सेना मेडल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here