एमपीपीईबी ने एएनएम प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एएनएम प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट peb.mp.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-प्रशिक्षण चयन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं.
-एएनएम प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2020 लिंक पर क्लिक करें.
-इस लिंक कर मांगी गई जानकारी को भरें.
-अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इस बार का रखें ध्यान
परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी. तय समय से केंद्र पर नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी. परीक्षार्थियों को आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी.
जरूरी तारीखें
-एएनएम प्रशिक्षण चयन परीक्षा 15 से 17 फरवरी 2021 तक होगी.
-परीक्षा के माध्यम से कुल रिक्त 220 सीटें भरी जानी है. इसके लिए 6 जनवरी 2021 को बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था.
-9 जनवरी 2021 से आवेदन शुरू हुुआ था.
-इस एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी.






