Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों-जैव विविधताओं पर पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों-जैव विविधताओं पर पुस्तक का विमोचन

373
0

रायपुर (छ.ग., 26-2), मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के वन्य जीवों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया, पुस्तक में प्रदेश के छह जिलो और सात राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधताओं सहित संरक्षित वन जीव जन्तुओं का वर्णन है, वन्य जीवों की 2100 प्रजातियां सहित अनेक जैव विविधताओं की जानकारी दी गई है, इसमें 14 नई प्रजातियों के बारे में भी बताया गया है। यह सन 2011 के बाद किए गए सर्वे पर आधारित देश की पहली पुस्तक है, इसका प्रकाशन जिओलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। इस अवसर पर वन मंत्री महेश गागड़ा, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और डॉ. भूषण लाल जांगडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ए.ए. बोआज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here