महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन काफी अहम है। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों/नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति 214 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली नगर पंचायत चुनाव में नितेश राणे को झटका कणकवली नगर पंचायत में नगराध्यक्ष का चुनाव बीजेपी हार गई है। कणकवली नगर पंचायत के 15 में से 8 सीटें भले बीजेपी जीती है लेकिन नगराध्यक्ष का चुनाव बीजेपी हार गई है। नितेश राणे कणकवली सीट से विधायक हैं और सिंधुदुर्ग जिले के गार्जियन मंत्री भी हैं।
कौन-कौनसे मंत्रियों को लगा झटका
- भाजपा के मंत्री नितेश राणे को झटका, शहर विकास अघाड़ी के संदेश पारकर विजयी विधायक निलेश राणे ने छोटे भाई नितेश को दिया झटका।
- बीजेपी के मंत्री जयकुमार रावल को झटका, धुले के शिंदखेड़ा नगराध्यक्ष पद के चुनाव में एनसीपी अजीत की महिला उम्मीदवार कलावती माली विजयी ।
शिंदे के मंत्री गुलाबराव पाटिल का उम्मीदवार चुनाव हारा, स्थानीय गठबंधन का उम्मीदवार जीता।
मालवण नगर परिषद सबसे हाई प्रोफाईल सीट थी, यहां शिंदे सेना और बीजेपी में सीधी टक्कर थी।
त्र्यंबकेश्वर म्युनिसिपल काउंसिल मेयर चुनाव में BJP को झटका लगा है। मेला मंत्री गिरीश महाजन के करीबी कैलाश घुले हार गए हैं। शिवसेना शिंदे गुट के त्रिवेणी तुंगर मेयर चुनाव जीत गए हैं।
पालघर नगर परिषद चुनाव परिणाम 2025 में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पार्षदों की 18 सीटें बरकरार रखी हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद चंद्र पवार गुट को 8 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना के शिंदे गुट ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
नंदुरबार के तलोदा में अजित पवार की NCP कैंडिडेट भाग्यश्री योगेश चौधरी सातवें राउंड में 3428 वोटों से जीतीं।
पैठण म्युनिसिपल काउंसिल शिंदे सेना के मेयर पद के उम्मीदवार विद्या भूषण 3662 वोटों से जीतीं।
पैठण नगर परिषद महापौर पद के लिए शिंदे सेना उम्मीदवार विद्या भूषण कवसंकर 3662 मतों से जीते।






