Home कृषि जगत छत्तीसगढ़ कृषि विभाग का भव्य मंडप दर्शकों की पसंद बना।

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग का भव्य मंडप दर्शकों की पसंद बना।

618
0

रायपुर, नया रायपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2017 की विकास प्रदर्शनी में कृषि विभाग का मंडप लोगों को लुभा रहा है, आगन्तुकों को मंडप में घूसते ही खेत-खलिहानों और बाग-बगीचों में पहुंच जाने का अहसास होने लगता है। रंग-बिरंगे फल-फूल और खेती-किसानी की हरियाली सबको भाती है। मंडप में फल-फूलों, सब्जियों सहित अन्य फसलों की खेती, पशुधन, मछलीपालन की जीवंत प्रदर्शनी लोगों को स्वभाविक रूप से आकर्षित करती दिख रही है। प्रदर्शनी आगन्तुकों खासकर किसानों को आकर्षित करने के साथ-साथ उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। मंडप में कृषि विभाग, मछलीपालन, पशुपालन, उद्यानिकी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनू विश्वविद्यालय, मंडी बोर्ड, बीज निगम, बीज प्रमाणीकरण संस्थान, दुग्ध संघ के स्टाल लगाए गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की थीम पर केन्द्रित कृषि विभाग का विशाल मंडप हमेशा दर्शको से भरा रहता है। फल-फूलों और सब्जियों की खेती की जीवन झांकी उद्यानिकी विभाग के स्टाल का विशेष आकर्षण है। मंडप पर कृषि विकास योजनाओं की झांकियां देखने को मिल रही है। राज्य सरकार की विशेष फ्लेगशिप योजनाएं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, जैविक खेती के मॉडल को देखने लोगों में खास उत्सुकता देखने को मिली। कृषि यांत्रिकीकरण और खेती-किसानी में उन्नत तकनीकी के उपयोग की प्रदर्शनी यहां पर लगी है। पशुधन विकास विभाग के मंडप में पशु-पक्षियों का प्रदर्शन कर किसानों को पशुधन विकास और पशुपालन के लिए प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्टाल में धान की विभिन्न दुर्लभ और नयी विकसित किस्मों को प्रदर्शित किया गया है। स्टाल में खेती-किसानी में नया प्रयोग कर अधिक उत्पादन लेने के उपायों का प्रदर्शन प्रभावशाली ढंग से किया गया है। उद्यानिकी विभाग के  स्टाल में छत्तीसगढ़ के जिलेवार भव्य नक्शे का मॉडल प्रदर्शित है। नक्शे में उद्यानिकी फसलों की खेती और उत्पादन की जानकारी दी जा रही है। हर जिले के नक्शे में वहां के उद्यानिकी उत्पादों को रखकर दर्शकों को दिखाया जा रहा है। छत पर खेती की प्रदर्शनी भी यहां लगी हैं। फ्रूट, एप्पल बेर के साथ पॉम आईल की खेती की प्रदर्शनी इस स्टाल में लगी है। टैरिस गार्डन की प्रदर्शनी के साथ ही सब्जियों और फल-फूलों के बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पशुधन विकास विभाग के स्टाल में पशु-पक्षियों की चहल-पहल और मछलीपालन विभाग के स्टाल में रंग-बिरंगी सजावटी मछलियां देखने लोगों की भीड़ बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here