Home लोकप्रिय खबरें डी.पी.एस. रायपुर के 20 बच्चों का दल जापान जाएगा।

डी.पी.एस. रायपुर के 20 बच्चों का दल जापान जाएगा।

600
0

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जापान दौरे पर जा रहे राजधानी रायपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.) के बच्चों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, इस विद्यालय के 20 बच्चों का चयन जापान दौरे के लिए किया गया है। इन बच्चों ने आज यहां मुख्यमंत्री से उनके निवास में अपने स्कूल के प्राचार्य रघुनाथ मुखर्जी और अध्यापिका श्रीमती आर. भवानी  के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। प्राचार्य श्री मुखर्जी ने  डॉ. सिंह को बताया कि बच्चों का यह प्रतिनिधि मंडल चार नवम्बर को रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा और वहां लगभग 10 दिन की अध्ययन यात्रा पर जापान जाएंगे। यह अध्ययन यात्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here