Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें सायकिल यात्रियों को झंडी दिखाकर मुंबई किया रवाना।

सायकिल यात्रियों को झंडी दिखाकर मुंबई किया रवाना।

192
0

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विश्व शांति और स्वच्छ भारत को लेकर रायगढ़ से मुम्बई सायकिल से निकले युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरू घासीदास संग्रहालय में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि इस तरह युवा, समाज और मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे है, और इससे देश की प्रगति को एक और नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित ही युवा इस देश की विकास के लिए अपना तन मन सबको समर्पित कर रहा है। ये एक अवसर है स्वच्छता अभियान को लेकर जन जागरण की जिस दिशा में युवा बेहतर काम कर रहे है। विश्व शांति के लिए यात्रा निकाली जा रही है मेरी ढेरो शुभकामनाएं है कि युवा अपनी यात्रा में सफल हो और देश को एक दिशा देने में उनकी भूमिका अहम है। इस समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष केदार गुप्ता, सुभाष तिवारी उपाध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड,, डॉ. जेपी शर्मा उपाध्यक्ष वनौधि बोर्ड, प्रफूल्ल विश्वकर्मा सभापति नगर निगम रायपुर, शम्भू गुप्ता प्रदेश सह प्रभारी स्वच्छता अभियान समिति, राजेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रायपुर, किशोर महानंद झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, अंजनेय शुक्ला प्रदेश कार्य समिति सदस्य, रवि कुमार प्रदेश कार्यालय मंत्री झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here