Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर-भोपाल के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट, सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई...

बिलासपुर-भोपाल के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट, सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई हरी झण्डी

25
0

अब भोपाल जाने के लिए ट्रेन में 8 घंटे का सफर तय करने की आवश्यकता नहीं है। चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में अब भोपाल के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर विमान सेवा को हरी झण्डी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here