Home लोकप्रिय खबरें ओणम मनाया धूम-धाम से मनाया गया इंडियन काफी हाउस एसोसिएशन द्वारा।

ओणम मनाया धूम-धाम से मनाया गया इंडियन काफी हाउस एसोसिएशन द्वारा।

364
0

रायपुर, इंडियन काफी हाउस एसोसिएशन द्वारा ओणम पर्व धूम-धाम और पारम्परिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में समाज के सभी सदस्यों और उनके परिवारजनों को ओणम पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ओणम पर्व दानव राजा बलि एवं वामन अवतार से जुड़ा पर्व है, राजा बलि को एक दिन अपनी प्रजा से मिलने का वरदान प्राप्त था। इसी वरदान के फलस्वरूप राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने पाताल लोक से पृथ्वी लोक में आते हैं, इसी दिन को ओणम पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व फसलों की कटाई के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। नवीन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन काफी हाउस एसोसिएशन के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विश्राम गृह के प्रवेश स्थल के बड़े हॉल में मनमोहक रंगोली बनाई गई थी। कार्यक्रम में श्री एन. ब्रजेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का इंडियन काफी हाउस के जनरल मैनेजर श्री पी.एम. सुरजीत एवं श्री के. विसेंट द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं पर्व हर्षौल्लास से मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here