Home शिक्षा GATE 2022 Result: इस दिन जारी होगा गेट रिजल्ट, अभी से जानें...

GATE 2022 Result: इस दिन जारी होगा गेट रिजल्ट, अभी से जानें चेक करने के स्टेप्स

24
0

गेट परीक्षा (GATE Exam) एक नेशनल लेवल का एग्जाम है (Entrance Exams). इसके जरिए अंडरग्रेजुएट छात्रों की विभिन्न स्ट्रीम पर नॉलेज जांची जाती है. इसमें इंजीनियरिंग (Engineering Entrance Exams), टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर आदि शामिल हैं. गेट परीक्षा का फुल फॉर्म (GATE Full Form)  ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) है.

गेट परीक्षा (GATE 2022) का आयोजन 5 फरवरी से 13 फरवरी 2022 के बीच किया गया था (GATE Exam Date). जल्द ही गेट रिजल्ट 2022 (GATE Result 2022) भी जारी होने वाला है. अगर आप गेट परीक्षा (GATE Exam) में शामिल हुए थे तो आपको गेट 2022 रिजल्ट (GATE 2022 Result) चेक करने के स्टेप्स भी जरूर पता होने चाहिए. इस परीक्षा का रिजल्ट (GATE Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर घोषित किया जाएगा.

रिजल्ट देखने के लिए रहें तैयार
गेट परीक्षा का रिजल्ट (GATE 2022 Result) 17 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा. इससे जुड़े अपडेट्स के लिए गेट परीक्षा (GATE Exam) की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in विजिट करते रहें. गेट परीक्षा 2022 आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का रिजल्ट (GATE Result 2022) भी आईआईटी खड़गपुर ही तैयार करेगा.

ऐसे चेक करें गेट रिजल्ट 2022
1- गेट रिजल्ट (GATE 2022 Result) चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा (GATE Official Website).
2- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘परिणाम’ (GATE Result 2022) का लिंक डिसप्ले हो जाएगा. उस पर क्लिक करना होगा.
3- फिर आईडी (Official ID) और GOAPS पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा.
4- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
5- अब गेट 2022 रिजल्ट (GATE Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदर्शित हो जाएगा. उसे डाउनलोड (GATE 2022 Result Download) करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here