Home लोकप्रिय खबरें रायपुर में विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन का वृक्षारोपण व सावन उत्सव सम्पन्न।

रायपुर में विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन का वृक्षारोपण व सावन उत्सव सम्पन्न।

431
0

रायपुर, विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा वृक्षारोपण व सावन उत्सव आयोजित किया गया। वृक्षारोपण बिंदा सोनकर स्कूल में राज्यमंत्री (उपाध्यक्ष वनोषधि बोर्ड) डॉ जे पी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में व संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश दीवान व पदाधिकारियो के उपस्थिति में औषधीय पौधों का किया गया। इस अवसर पर डॉ जे पी शर्मा ने औषधीय पौधों की उपयोगिता बताई और सभी से अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने का आग्रह किया । वृक्षारोपण के पश्चात संगठन द्वारा गांधी उद्यान में सावन उत्सव खूबसूरत प्राकृतिक घटाओ व सावन की रिमझिम फुहारों के बीच मुख्य अतिथि दीप्ति प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, सांस्कृतिक अध्यक्ष हरीश दीवान के “आज रपट जाये तो हमे न भुलाइयो” में महिलाओं ने खूबसूरत नृत्य किया। कार्यक्रम प्रभारी सुनीता शर्मा द्वारा महिलाओं को विभिन्न खेल व अन्ताक्षनी की प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में बुजुर्ग सेवाआश्रम की संचालिका ममता शर्मा, साधना दुबे, आरती शुक्ला ने निर्णय किया व् मुख्य अतिथि दीप्ति दुबे जी के हाथों पुरुष्कार दिया गया। डॉ आराधना कंडे, डॉ वीणा मिश्रा, सुनीता शर्मा, सरिता पाठक, लक्ष्मी सोनकर, सायरा खान, साधना शर्मा, विजयलक्ष्मी शुक्ला, सीमा तिवारी, पूर्णिमा शर्मा, सावित्री पंसारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ वंदना ठाकुर, नीरु रामटेके, पूजा पाठक ने गायन व डॉ सोनल शर्मा आंताक्षणि में प्रथम साधना शर्मा दितीय कुर्सी दौड में प्रथम डॉ स्वाति दुबे व द्वितीय पूर्णिमा शर्मा रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पंकज शर्मा ने सभी को बधाई दी व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश दीवान ने मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति दुबे का आभार व कार्यक्रम में उपस्थित संगठन की महिलाओं को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here