Home शिक्षा समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र में पूछा गया गुजरात दंगों से जुड़ा सवाल, सीबीएसई...

समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र में पूछा गया गुजरात दंगों से जुड़ा सवाल, सीबीएसई करेगा कार्रवाई

23
0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद हो गया है. बता दें कि बुधवार 1 दिसंबर 2021 से सीबीएसई (CBSE Exams) की 12वीं की परीक्षाएं प्रारंभ हैं. इस परीक्षा के पहले दिन समाज शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी. इसी प्रश्नपत्र में एक सवाल पूछा गया था जिसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में समाज शास्त्र के प्रश्नपत्र में 2002 में हुए गुजरात दंगे से संबंधित एक सवाल पूछा गया था. प्रश्नपत्र में यह पूछा गया था कि वर्ष 2002 में अभूतपूर्व पैमाने पर मुस्लिम विरोधी हिंसा किस सरकार के शासन में हुई. इस सवाल का सही उत्तर देने के लिए चार विकल्प दिए गए थे- कांग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन। जिसके बाद से इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर हर तरफ से आपत्तियां आने लगी और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर दो समुदायों के बीच जहर फैलाने के भी आरोप लगे.

CBSE 12th term 1 exam: सीबीएसई ने जारी किया बयान
समाज शास्त्र के प्रश्नपत्र में विवादित सवाल के बाद सीबीएसई ने भी बयान जारी किया है. सीबीएसई की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि समाजशास्त्र विषय के प्रश्नपत्र में एक अनुचित सवाल पूछा गया है. यह सवाल सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है. बाहरी विशेषज्ञ ने प्रश्न बनाते समय बोर्ड के के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है. अपने बयान में सीबीएसई ने गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि वह जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here