Home शिक्षा एनटीए ने जारी की OMR शीट्स की स्कैन कॉपी, यहां से करें...

एनटीए ने जारी की OMR शीट्स की स्कैन कॉपी, यहां से करें डाउनलोड

29
0

NEET UG 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2021 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवारों की OMR शीट्स की कॉपियां जारी कर दी हैं. जिनन उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपी ईमेल आईडी पर ओएमआर शीट नहीं मिली थी, वे अब इसे वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार 14 नवंबर तक वेबसाइट से ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं.

“ओएमआर आंसर शीट की स्कैन की गई कॉपी पहले ही उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेज दी गई है. ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई कॉपी प्राप्त नहीं करने वाले उम्मीदवारों से रिक्वेस्ट पाने पर, एनटीए अब आधिकारिक वेबसाइट पर एनईईटी (यूजी) – 2021 की ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई छवि को देखने / डाउनलोड करने का मौका दे रहा है.

नीट का आयोजन 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश-विदेश के 3858 केंद्रों पर 202 शहरों में पेन और पेपर मोड में हुआ था. नीट का रिजल्ट 1 नवंबर को घोषित किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here