Home महाराष्ट्र निचले इलाके में सड़कें डूबी, कमर तक भरा पानी; लोकल ट्रेन की...

निचले इलाके में सड़कें डूबी, कमर तक भरा पानी; लोकल ट्रेन की सेवा भी हुई ठप

95
0

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. जयंता सरकार ने दावा किया है कि मुंबई में मानसून बुधवार को ही दस्तक देगा। उन्होंने बतया कि आमतौर पर मानसून 10 से 12 जून के बीच मुंबई पहुंचता है, लेकिन इस बार यह वक्त से पहले ही यहां पहुंच जाएगा। इस वजह से 9 से 12 जून के बीच मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, समुद्र में हाईटाइड की संभावना भी जताई जा रही है। इस दौरान 4 से 5 मीटर की लहरें उठ सकती हैं।

मुंबई में बुधवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से शहर के किंग्स सर्कल, सायन, अंधेरी, चेंबूर, बोरिवाली, कांदिवली और घाटकोपर इलाके में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। कई इलाकों में सड़कों पर गाड़ियां पानी में फंसी हुई हैं। BMC और पुलिस विभाग के कर्मचारी सड़कों पर तैनात हैं। कामकाजी दिन होने के करण लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कत हो रही है।

महाराष्ट्र के इन जिलों में भी भारी बारिश
मुंबई के अलावा तटवर्ती कोंकण के सिंधुदुर्ग, पालघर, रायगढ़ और ठाणे के कई इलाकों में भी अगले एक से दो दिनों में भारी बारिश का पुर्वानुमान लगाया गया है। IMD ने महाराष्ट्र में शनिवार को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी। एस वक्त मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह पहुंचा था।खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here