Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ रवाना

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ रवाना

लेख/समाचार/साहित्य आदि E Mail : newshindustan2020@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं|

188
0

मुंगेली, छत्तीसगढ़ 02-10-2020; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष संतू लाल सोनकर और कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को रवाना किया, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को कलेक्टर परिसर से विकास खण्डो के लिए रवाना किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ महादेव तेदंवे, मुंगेली नगर पालिका परिषद के पार्षदगण हेमेन्द्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, राहुल कुर्रे, संजय सिंह (साधू), राजशेखर यादव, संजय चंदेल, श्रीनिवास सिंह, प्रभु मल्लाह और मनु सोनी मौजूद थे, उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण एवं पहचान और कुष्ठ रोग के उपचार तथा उपचार अवधि तथा बहुऔषधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here