Home स्वास्थ्य भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 83,990| पिछले 24 घंटों में 13,313...

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 83,990| पिछले 24 घंटों में 13,313 नए मामले सामने आए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.60 प्रतिशत|

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 83,990 हैं, पिछले 24 घंटों में 13,313 नए मामले सामने आए, स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.60 प्रतिशत|

25
0

नई-दिल्ली (23-6-22) भारत में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में रिपोर्ट के अनुसार 196.62 करोड़ (1,96,62,11,973) से अधिक वेक्सिनेशन हो गया है। इस उपलब्धि को 2,54,44,218 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3,60 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18.59 आयु वर्ग के लिये प्रिकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी। भारत में सक्रिय मामले आज 83,990 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.19 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.60 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 10,972 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,27,36,027 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 6,56,410 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 85.94 करोड़ से अधिक (85,94,93,387) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.81 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.03 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here