Home शिक्षा RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: कल RRB NTPC CBT 2...

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022: कल RRB NTPC CBT 2 का एडमिट कार्ड जारी होने की है संभावना, ऐसे करें डाउनलोड

26
0

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही वेतन स्तर 4 और 6 के लिए RRB NTPC CBT 2 2022 परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) जारी कर सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) कल यानी 5 मई को जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (RRB NTPC CBT 2 Exam) के लिए आवेदन किए हैं, वे RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 ) डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा (RRB NTPC CBT 2 Exam) 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrbcdg.gov.in/index-hindi.php पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) जारी करने की डेट के संबंध में बोर्ड ने कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) देख सकते हैं. बोर्ड (RRRB) ने हाल ही में CBT 1 के स्कोर कार्ड, शॉर्टलिस्ट स्थिति और प्रश्न पत्रों के साथ उम्मीदवारों के लिए एक इंफॉर्मेशन स्लिप भी जारी की थी.

RRB NTPC CBT 2 वेतन स्तर 4 और 6 के लिए अस्थाई रूप से 9 और 10 मई, 2022 को आयोजित होने वाला है. वेतन स्तर 2,3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें.
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 देखने के लिए सबमिट करें.
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here